Skip to main content

crime...पहले फायरिंग, फिर सरिए से सिर फोड़ा, बुजुर्ग कोमा में चला गया

पचपदरा में बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के गुर्गों ने गुरुवार रात एक परिसर में घुसकर जमकर तांडव किया। उन्होंने सरिए से जानलेवा हमला कर एक बुुजुर्ग का सिर फोड़ दिया, जिससे वह कोमा में चला गया। रिवाल्वर से फायरिंग व तोडफ़ोड़ कर कईयों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कमलसिंह पुत्र रेवंतसिंह निवासी दरुड़ा हाल सुपरइवाइजर द सारा होटल मंडापुरा ने पचपदरा थाने में मामला दर्ज कराया कि गुरुवार रात करीब दस बजे वह अपने साथियों के साथ भोजन कर रहे थे कि अचानक दो वाहनों में सवार होकर पंद्रह बीस जनों ने रिवाल्वर, लाठियां, सरिए लहराते हुए हमला कर दिया। इन्होंने कमलसिंह सहित अन्य सभी को पकड़कर बंधक बना लिया और कहा कि यहां पर बजरी का अवैध परिवहन करने वाले छिपे हुए हैं। बंधक व्यक्तियों ने कहा कि बजरी के अवैध परिवहन से उनका कोई लेना देना नहीं है, न ही यहां पर कोई छिपा हुआ है। लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी और मारपीट करते रहे। इस दौरान भीमसिंह पुत्र श्रवणसिंह ने कंवराजसिंह पुत्र आम्बसिंह निवासी हाथमा के सिर पर सरिए से जोरदार वारदार किया। जानलेवा हमले में बुजुर्ग कंवराजसिंह का सिर फट गया और वह अचेत होकर गिर गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर रेवंतसिंह, अरुणकुमार हरिजन, सीताराम छुड़ाने आए। पंद्रह बीस जनों ने मिलकर इन तीनों को भी पीटना शुरू कर दिया। अरुणकुमार ने बताया कि वह हरिजन है, बीच बचाव के लिए आया है। इस पर उसे जातिगत शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट जारी रखी। अंत में रिवाल्वर से फायर करते हुए ये सभी गाडिय़ों में सवार होकर वहां से निकल गए। इनके जाने के बाद कंवराजसिंह को अचेत अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर में उनके सिर का ऑपरेशन हुआ, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वह कोमा में चले गए।
बजरी ठेकेदार के गुर्गों का आतंक
प्रार्थी कमलसिंह ने प्राथमिकी में बताया कि बालोतरा पचपदरा क्षेत्र में बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के गुर्गों का आतंक है। आए दिन ये राह चलते लोगों व वाहन चालकों के साथ मारपीट करते हैं। किसी भी परिसर में घुसकर हमला कर देते हैं। इनके खिलाफ थानों में मामले भी दर्ज नहीं होते। इनके आतंक से आमजन भयभीत है।

इनके खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया बजरी रॉयल्टी ठेकेदार से जुड़े हुए भीमसिंह पुत्र श्रवणसिंह, अजय राणा पुत्र सोमसिंह, मोती, अंकित पुत्र जगदीशसिंह, मुकेशसिंह पुत्र रूपसिंह, प्रदीप पुत्र सतपालसिंह, रणवीरसिंह पुत्र भंवरसिंह, संदीप पुत्र हरिराम, भानुकुमार पुत्र दशरथसिंह, जगदीशसिंह, मानाराम, शेरसिंह, श्यामसिंह, नसीब पुत्र कृष्णा, अजयसिंह पुत्र कंवराराम, जितेन्द्रसिंह पुत्र प्रहलादसिंह के खिलाफ जानलेवा हमले व एससीएसटी की धाराओं के तहत पचपदरा थाने में मामला दर्ज किया गया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/crime-news-5-7747739/

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2023 Final: Complete List Of Records Broken In CSK's Victory Over GT

Chennai Super Kings defeated Gujarat Titans by five wickets (DLS) to win the Indian Premier League (IPL) 2023 title at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on Tuesday. It was a record-equalling fifth title for CSK under the leadership of MS Dhoni and in the process, they became the joint most successful franchise in the history of the competition. The match was a nail-biter with 10 runs needed from the last two balls of the game and Ravindra Jadeja finished it off in style. A look at the records that were broken during the IPL 2023 title – Chennai Super Kings became the joint most successful franchise in the history of the tournament with five titles. When it comes to T20 tournaments, they are second along with Mumbai Indians and Titans (South Africa) with seven titles – one behind Sialkot Stallions (8). MS Dhoni also became the joint most successful IPL captain with five trophies. Mumbai Indians skipper Rohit Sharma is the only other cricketer to win five IPL titles. Ambati R...