Skip to main content

दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना व एकात्म मानववाद विचारधारा के जनक

बाड़मेर. भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस जिले में भाजपा बूथों पर मनाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना व एकात्म मानववाद विचारधारा के जनक थे।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस जनसंघ की स्थापना एक सूक्ष्म पौधे से की थी आज वह पौधा भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक वटवृक्ष की तरह खड़ा है और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का रूप ले चुका है।

उन्होंने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ अध्यक्षों नेपंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मंडल मुख्यालय पर मनाया।

भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया ललित बोथरा ने बताया कि उक्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला महामंत्री संपत बोथरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित, जिला मंत्री रमेश शर्मा एवं अनीता चौहान, बाड़मेर गादान सरपंच मीरा देवी, ग्रामीण महामंत्री चम्पत सिंह भंवरिया, डालुराम, राकेश कुलदीप उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/father-of-deendayal-upadhyay-antyodaya-yojana-and-integral-humanism-id-7089123/

Comments

Popular posts from this blog

आओ सारे उदयपुर संवारें:डिविडिंग मशीन पर रोज 29 हजार खर्च, कचरा 1 ट्रक भी नहीं निकल रहा, बिना चले 300 दिन का भुगतान

पीछोला की सफाई व्यवस्था में ही गंदगी : अमरकुंड, रंगसागर व स्वरूपसागर में पूरे साल नजर आते हैं कचरा-घास और जलकुंभी के मैदान, निगम का हर दावा फेल from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3macBSo