Skip to main content

पदमदान जिलाध्यक्ष, वीरसिंह उपाध्यक्ष मनोनीत

बाड़मेर. जिला बाड़ मेर के वाहन चालक संघ जिला पुल के चुनाव चुनाव अधि कारी वाहन चालक स्वास्थ्य विभाग बाड़मेर देव राज चौधरी के सानिध्य में सम्पन्न हुए। इसमें पदम दान वाहन चालक जिला पूल बाड़मेर को निर्विरोध जिला ध्यक्ष चुना गया।

वरिष्ठ उपा ध्यक्ष पद पर काना राम मेघवाल, उपाध्यक्ष वीर सिंह तथा कोषाध्यक्ष देव राज चौधरी वाहन चालक स्वास्थ्य वि भाग को चुना गया। जिले के वाहन चालकों का नव नियुक्त जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदा धिकारियों ने धन्य वाद ज्ञापित किया। वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई एवं आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी वाहन चालक को समस्या आने पर निराकरण किया जाएगा।

तहसील स्तर कार्यकारिणी का गठन आगे चर्चा कर निर्धारण किया जाएगा।

कुशल सिंह राजपुरोहित, मदन लाल सन्त, खेता राम चौधरी, नरपत कुमार, सवाई सिंह सांखला, उम्मेद सिंह, जगा राम सेंवर, मूला राम सियाग, लूणा राम माली, विरधाराम, मांगीदान, गंगाराम चौधरी, काबुलखां उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/padmadan-district-president-veer-singh-nominated-as-vice-president-7024177/

Comments

Popular posts from this blog

‘तीनों कृषि कानून थे किसानों के हित में’

बाड़मेर. भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून वापस ले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा ही कृषि एवं किसान के हित में ही कार्य किया है। उसी का परिणाम था कि किसान के खाते में 6000 रुपए प्रति वर्ष सीधे बैंक अकाउंट में जमा होते हैं। तीनों कृषि कानून यद्यपि किसानों के हित में थे लेकिन हम अपनी बात को किसानों तक सही ढंग से बता नहीं पाए उसी का परिणाम रहा कि कुछ समय बाद कृषि कानून केंद्र सरकार को वापस लेने पड़े। इन तीनों बिलों से निश्चित रूप से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव होने थे इनके पीछे केंद्र सरकार की मनसा स्पष्ट थी लेकिन अपनी बात बताने में हम विफल रहे। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि आने वाले समय में भी केंद्र सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है तथा किसानों के हित में कार्य करती रहेगी। source https://www.patrika.com/barmer-news/all-three-agricultural-laws-were-in-the-interest-of-farmers-7186635/