Skip to main content

अफीम की खेती के लिए होगा 1900 पट्टों का वितरण

नई अफीम नीति जारी करने के बाद शुक्रवार को नारकोटिक्स विभाग ने अफीम उत्पादक किसानों को फसल बुवाई के लिए पट्टे जारी करना शुरू कर दिया है। जिले में शुक्रवार को अफीम विभाग ने राधारमण मांगलिक भवन में कैंप लगाकर पट्टा वितरण शुरू किया है। पहले दिन अकलेरा तहसील के 187 किसानों को अफीम के पट्टे वितरित किए गए। 10 पट्टे दस्तावेज अधूरे होने के कारण निरस्त कर दिए गए।

झालावाड़ डिवीजन में 12 तहसील में करीब 1900 पट्टों का वितरण किया जाएगा। अफीम किसानों का कहना है कि इस बार पट्टा वितरण में करीब 20 दिन की देरी होने से फसल प्रभावित होगी। नारकोटिक्स विभाग के पिछले साल वितरित किए गए 1929 पट्टों में से इस साल करीब 1760 किसानों को पात्र मानते हुए पट्टों का वितरण शुरू किया है।

अफीम नीति में इस बार पुराने अफीम उत्पादक किसानों को भी मौका दिया है। ऐसे किसान जिन्होंने पट्टे प्राप्त किए है और किसी कारण से अफीम खेती नहीं कर पाए, उनको इस बार दुबारा अफीम उत्पादन के लिए मौका दिया जा रहा है।

पुराने 130 किसानों को मिल सकते है पट्‌टे: जिला अफीम अधिकारी निरंजन गौरू ने बताया कि सरकार ने इस बार पुराने किसानों को भी पट्टे जारी करने के निर्देश दिए है। 130 किसानों को पात्र माना गया है। उपुराने ऐसे किसान जिन्होंने पूर्व में पट्टे प्राप्त किए थे और किसी कारण से खेती नहीं करपाए थे, उनको इस बार मौका दिया जा रहा है। अगर वे आएंगे तो पट्टे दिए जाएंगे।

कोविड को देखते हुए अलग-अलग समय पर बुलाया: अफीम पट्टा वितरण के लिए विभाग ने कार्यक्रम तय किया है। राधारमण मांगलिक भवन में 9 नवंबर तक पट्टे दिए जाएंगे। प्रतिदिन अलग-अलग तहसील के किसानों को बुलाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
झालावाड़. राधारमण मांगलिक भवन में किसानों को पट्टे वितरित करते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34J8a8M

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2023 Final: Complete List Of Records Broken In CSK's Victory Over GT

Chennai Super Kings defeated Gujarat Titans by five wickets (DLS) to win the Indian Premier League (IPL) 2023 title at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on Tuesday. It was a record-equalling fifth title for CSK under the leadership of MS Dhoni and in the process, they became the joint most successful franchise in the history of the competition. The match was a nail-biter with 10 runs needed from the last two balls of the game and Ravindra Jadeja finished it off in style. A look at the records that were broken during the IPL 2023 title – Chennai Super Kings became the joint most successful franchise in the history of the tournament with five titles. When it comes to T20 tournaments, they are second along with Mumbai Indians and Titans (South Africa) with seven titles – one behind Sialkot Stallions (8). MS Dhoni also became the joint most successful IPL captain with five trophies. Mumbai Indians skipper Rohit Sharma is the only other cricketer to win five IPL titles. Ambati R...