Skip to main content

शहर में कल से मिलेगी छाेटी शव वाहिनी,सके अलावा शहर की बढ़ती जनसंख्या के कारण वाहन की संख्या में इजाफा जरूरी था

शहर की बढ़ती आबादी काे देखते हुए महावीर इंटरनेशनल हिल सिटी युवा शाखा की ओर से माेक्ष रथ काे 1 अक्टूबर से शहरवासियाें के लिए उपलब्ध हाेगी। शाखा ने राेनी मेहता ने बताया की शहर में तंग गलियाें अाैर भीतरी भाग के लिए लम्बे समय से शव वाहिनी की डिमांड थी। इसके अलावा शहर की बढ़ती जनसंख्या के कारण वाहन की संख्या में इजाफा जरूरी था। फिलहाल भारत विकास परिषद की ओर से माेक्ष वाहिनी चल रही है। इसके अलावा अब एक अतिरिक्त माेक्ष रथ की व्यवस्था की गई है। इसके लिए शहर के युवाओं ने आगे आते हुए भामाशाह की मदद से गुजरात पैटर्न के आधार पर माेक्ष रथ का निर्माण कराया है। माेक्ष रथ में शव के अलावा सिर्फ एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था हाेगी। शेष सभी लाेगाे काे अपने वाहन से आना हाेगा। माेक्ष रथ के लिए सदस्य सुबाेध जैन, राेनी मेहता, सचिन शाह, पुनीत दाेशी, पंकज श्रीमाल से संपर्क कर सकते हैंं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/345mKpo

Comments

Popular posts from this blog

‘तीनों कृषि कानून थे किसानों के हित में’

बाड़मेर. भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून वापस ले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा ही कृषि एवं किसान के हित में ही कार्य किया है। उसी का परिणाम था कि किसान के खाते में 6000 रुपए प्रति वर्ष सीधे बैंक अकाउंट में जमा होते हैं। तीनों कृषि कानून यद्यपि किसानों के हित में थे लेकिन हम अपनी बात को किसानों तक सही ढंग से बता नहीं पाए उसी का परिणाम रहा कि कुछ समय बाद कृषि कानून केंद्र सरकार को वापस लेने पड़े। इन तीनों बिलों से निश्चित रूप से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव होने थे इनके पीछे केंद्र सरकार की मनसा स्पष्ट थी लेकिन अपनी बात बताने में हम विफल रहे। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि आने वाले समय में भी केंद्र सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है तथा किसानों के हित में कार्य करती रहेगी। source https://www.patrika.com/barmer-news/all-three-agricultural-laws-were-in-the-interest-of-farmers-7186635/